फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather today: Garhwal is suffering from from cold wave, bitter cold

उत्तराखंड: 16 दिनों से फंसे आईटीबीपी के आठ जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर से निकाला

Mon, 30 Dec 2019 03:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 30 Dec 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather today: Garhwal is suffering from from cold wave, bitter cold
हेलीकॉप्टर से जवानों को निकाला - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार और मंगलवार को मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में उथला से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज राजधानी देहरादून में धूप खिल आई। लेकिन ठंड का अहसास भी होता रहा।

विज्ञापन


मसूरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और बागेश्वर में भी धूप खिली रही। हरिद्वार, ऋषिकेष, रुड़की, उधमसिंह नगर आदि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।  मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार नए साल की शुरूआत हल्की बारिश से होगी। एक और दो जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 30 और 31 दिसंबर को ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार को छोड़कर पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, इन दोनों जनपदों में कोहरे के कारण दृश्यता ज्यादा खराब होने की संभावना नहीं है। इस संबंध में चेतावनी सभी जिलाधिकारियों को जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र में 16 दिनों से फंसे जवानों को निकाला

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित रिलकोट चौकी में पिछले 16 दिनों से फंसे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के आठ जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर से निकाल लिया है। तीन चक्कर में आठ जवानों और सामान को मुनस्यारी लाया गया। रिलकोट से बोगडियार तक मार्ग में कई फीट बर्फ जमा होने से यह जवान घाटी की ओर नहीं आ पा रहे थे।


अत्यधिक पाला गिरने से रपट रहे पर्यटकों के वाहन


उधर, रविवार को गढ़वालभर में चटक धूप खिली रही। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ होने की वजह से निचले इलाकों में दिनभर शीतलहर चलने से लोग शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे पर दुगलबिट्टा से आगे अत्यधिक पाला गिरने से पर्यटकों के वाहन रपट रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
 

चारों धामों में बर्फबारी के साथ ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। केदारनाथ में तापमान अधिकतम 4, न्यूनतम -8 डिग्री सेल्सियस, बदरीनाथ में अधिकतम 3 और न्यूनतम -11, यमुनोत्री व गंगोत्री में अधिकतम 4 और न्यूनतम -10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क रहा है।

कोहरे से बसों पर भी असर, सफर में घंटों की देरी झेल रहे मुसाफिर 

रुड़की में ठंड, शीतलहर और कोहरे की वजह से लोग अपने घरों से कम निकल रहे हैं। जिन्हें मजबूरन इस मौसम में सफर करना पड़ रहा है, उनकी तो आफत हो गई है। कोहरे की वजह से बसें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। एक ओर से यात्री ठिठुरते हुए बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं, गंतव्य तक पहुंचने में भी उन्हें मुसीबत झेलनी पड़ रही है। 


शहर में रविवार को धूप निकलने के बावजूद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। धूप के बावजूद दिनभर शीतलहर चलती रही। स्थानीय लोगों ने ठंड के प्रकोप के चलते घर से बाहर न निकलने में ही समझदारी समझी। जिसके चलते बाजारों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। दिक्कत वह उठा रहे हैं, जिन्हें ठंड और कोहरे के बावजूद सफर करना पड़ रहा है।
 

आलम यह है कि सामान्य दिनों में चार-पांच घंटे में दिल्ली से रुड़की और रुड़की से दिल्ली पहुंचने वाली रोडवेज बसों को छह से सात घंटे का समय लग रहा है। रुड़की बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्रियों ने बताया कि कोहरे के चलते लांग रूट की बसों की टाइमिंग पूरी तरह गड़बड़ा गई है। दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद समेत तमाम रूट पर यही हाल है। 

कोहरे के चलते बसें लेट हो रही हैं। मौसम की वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-विवेक कपूर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रुड़की डिपो 

छठे दिन हिंडन और देहरादून के लिए सुचारु हुई विमान सेवा

पिथौरागढ़ के नैनीसैनी एयरपोर्ट से हिंडन और देहरादून के लिए छठे दिन विमान सेवा नियमित हुई। विमान ने पिथौरागढ़-देहरादून और पिथौरागढ़-हिंडन के लिए कुल छह चक्कर लगाए। विगत 23 दिसंबर को तकनीकी खामी के कारण नैनीसैनी से विमान उड़ान नहीं भर सका था। इसके चलते तीन दिन हवाई सेवा बंद रही।

बाद में हेरिटेज एविएशन ने हेलीकाप्टर से देहरादून और पिथौरागढ़ के यात्रियों को हवाई सफर कराया। विमान में आई गड़बड़ी को दूर करने के बाद हिंडन भेजा गया था। शनिवार को गाजियाबाद में कोहरा होने से विमान उड़ान नहीं भर सका। रविवार को हिंडन से विमान पिथौरागढ़ आया। इसके बाद देहरादून और हिंडन के लिए कुल छह उड़ानें भरीं। सोमवार को भी हवाई सेवा नियमित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed