फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather today: Cold wave hits schools closed in udham singh nagar and Nainital

उत्तराखंडः शीत लहर की चपेट में तराई-भाबर, गलन बढ़ी, यूएस नगर और नैनीताल के स्कूलों में आज छुट्टी

Tue, 31 Dec 2019 09:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/हल्द्वानी/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर/हल्द्वानी/पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Dec 2019 09:02 AM IST
सार

  • यूएस नगर जिले में आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आज से छुट्टियां
  • 9वीं से 12वीं तक के छात्रों की पहली से 14 जनवरी तक तक छुट्टियां

विज्ञापन
Uttarakhand weather today: Cold wave hits schools closed in udham singh nagar and Nainital
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई-भाबर में लोग हांडकंपाती ठंड से बेहाल हैं। शीत लहर, गलन से सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा। पिछले 11 वर्षों में दिसंबर में हल्द्वानी में 30 दिसंबर सबसे अधिक ठंडा रहा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 10.4 और न्यूनतम तापमान के 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


उधर, खटीमा में सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 14 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊधमसिंह नगर जिले में पहली से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। अध्यधिक ठंड की वजह से डीएम नीरज खैरवाल ने आंगनबाड़ी कें द्रों और आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आज (मंगलवार को) भी छुट्टी की है।
विज्ञापन


इधर, भारी हिमपात और बारिश की संभावना के चलते नैनीताल डीएम सविन बंसल ने भी जिलेभर में 31 दिसंबर और पहली जनवरी को सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ लाए गए रिलकोट में फं से आईटीबीपी जवान

रिलकोट चेक पोस्ट में फंसे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के आठ जवानों को 16वें दिन वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पहले मुनस्यारी लाया गया। बाद में सभी जवानों को 14वीं बटालियन पिथौरागढ़ पहुंचाया गया।

मौसम पूर्वानुमान : 2 से बारिश और बर्फबारी की संभावना

सोमवार से जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। 2 जनवरी से 4 जनवरी तक पिथौरागढ़ समेत तमाम पहाड़ी इलाकों में बारिश और हिमपात की प्रबल संभावना है। इधर, पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने मंगलवार को भी इसी तरह ठंड बनी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed