Uttarakhand Weather: मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद, भूस्खलन से प्रदेश में 247 सड़कें बंद
ऋषिकेश के ढालवाला में देर रत भारी बारिश के चलते एसबीआई के पास वाहन फंस गए थे। वहीं, सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाई नदी में कार बह गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह बगड़धार, प्लास्डा भद्रकाली और ओणी के पास भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। मलबा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई गई है, लेकिन हाईवे खुलने में समय लग सकता है। वहीं, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे समेत प्रदेश में 247 सड़कें बंद हैं।
ऋषिकेश में एसबीआई के पास मलबे में फंसे वाहन
ऋषिकेश के ढालवाला में देर रत भारी बारिश के चलते एसबीआई के पास वाहन फंस गए थे। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से निकाला।
कोटद्वार में बही कार
सुबह कोटद्वार भाबर में एक उफनाए गदेरे (बड़ा नाला) में कार बह गई। इस दौरान चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि नदी में बहाव तेज होने पर लोगों ने चालक को आगे जाने से रोका पर वह नहीं रुका और जबरन नदी पार करने लगा। इस दौरान कार गदेरे में काफी दूर तक बह गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेशभर में मंगलवार से अगले तीन दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।