फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Remain bad today Orange alert for heavy rain in many districts

Uttarakhand Weather: पहाड़ों की बर्फबारी का मैदान में दिखा असर, पारा फिर लुढ़का, गर्मी से मिली राहत

Tue, 03 Jun 2025 10:43 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Jun 2025 10:43 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Today: बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ा है। इस कारण पारा गिरा है। इस बार प्री-मानसून की बारिश में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Remain bad today Orange alert for heavy rain in many districts
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में इस साल प्री-मानसून की बारिश ने मई के साथ अब जून की गर्मी से भी राहत दिलाई है। कुछ दिनों को छोड़ दें तो राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहा है। मंगलवार को हुई बारिश से दून का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री गिरावट के साथ 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा। इससे पहले 25 मई को दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ा है। इस कारण पारा गिरा है। इस बार प्री-मानसून की बारिश में भी इजाफा हुआ है। यही वजह रही कि तापमान सामान्य के आसपास रहा है। जबकि कई बार सामान्य से नीचे रहने से मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहा है। इसके अलावा मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से भी इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। बुधवार के मौसम की बात करें तो दून के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


Trending Song: युवाओं को खींच रहा प्रीतम का गढ़वाली कैमरा...48 साल पुराने किस्से पर लिखा, खूब बन रही रील

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री की ऊंची चोटियों पर साल की पहली बर्फबारी
यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों पर इस साल की पहली बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम से पुजारी अनोज उनियाल, राहुल उनियाल ने बताया कि धाम की चोटियों सप्त ऋषि कुंड बंदरपूंछ, गरुड़ गंगा टाप में हल्की बर्फबारी हुई है जबकि यमुनोत्री धाम में रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से ठंड बढ़ गई है। 

हेमकुंड साहिब में तीसरे दिन भी गिरी बर्फ
हेमकुंड साहिब में लगातार तीसरे दिन दोपहर को बर्फबारी हुई जबकि कपाट खुलने के बाद यह हेमकुंड साहिब में चौथी बर्फबारी है। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हेमकुंड साहिब के साथ ही आस्था पथ पर एसडीआरएफ के जवान तैनात हैं और लाउडस्पीकर से श्रद्धालुओं को सचेत भी कर रहे हैं।

पहाड़ों में लगातार मौसम खराब होने से दोपहर बाद बारिश हो रही है। हेमकुंड साहिब में रविवार से मंगलवार तक लगातार दोपहर बाद बर्फबारी हो रही है। इससे घांघरिया से लेकर हेमकुंड साहिब तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि श्रद्धालुओं के लिए जून के महीने में बर्फबारी देखना किसी आनंद से कम नहीं है। जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं पहाड़ में कड़ाके की ठंड में लोग कांप रहे हैं। वहीं एसडीआरएफ के जवान लगातार यहां पर श्रद्धालुओं को मौसम के चलते सचेत करते हुए समय पर घांघरिया पहुंचने के लिए कह रहे हैं। वहीं बदरीनाथ से लेकर ज्योतिर्मठ में बारिश होने से यहां भी ठंड बढ़ गई है। गोपेश्वर व आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed