फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Red alert for rain across the state, Kedarnath Yatra stopped for two days schools closed

Uttarakhand Weather: आज प्रदेशभर में बारिश का रेड अलर्ट...दो दिन के लिए रोकी केदारनाथ यात्रा, स्कूल रहेंगे बंद

Thu, 07 Aug 2025 12:12 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Aug 2025 12:12 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड मौसम विभाग के अगले 18 घंटे में भारी से भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण केदारनाथ, मद्महेश्वर की यात्रा को अगले दो दिन के लिए रोक दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Red alert for rain across the state, Kedarnath Yatra stopped for two days schools closed
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के सभी जिलों में बृहस्पतिवार को बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कई दौर की भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। अब मंगलवार को उत्तरकाशी में आई आपदा के बाद बृहस्पतिवार के लिए सभी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कई जिलों में सामान्य अधिक बारिश दर्ज की गई है। देहरादून के मालदेवता में 222.2 एमएम बारिश हुई है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल ने बताया कि आने वाले कई घंटों तक बिजली गरजने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पौड़ी और उत्तरकाशी में स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन


Uttarkashi Flood: जिंदगी की उम्मीद...11 जवानों समेत 13 लोगों को किया रेस्क्यू, अब तक छह की मौत, 20 लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा

उत्तराखंड मौसम विभाग के अगले 18 घंटे में भारी से भारी बारिश के रेड अलर्ट के कारण केदारनाथ, मद्महेश्वर की यात्रा को अगले दो दिन के लिए रोक दी गई है। प्रशासन और पुलिस ने सभी यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। इधर बुधवार को भी केदारनाथ यात्रा बंद रही। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को रोका गया है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच पड़ावों पर तैनात सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। केदारनाथ में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों को अगले दो दिन तक पैदल मार्ग पर आवाजाही नहीं करने को कहा है।

फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही रोकी गई

वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर फूलों की घाटी में पर्यटकों की आवाजाही बुधवार को बंद रखी। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने फूलों की घाटी में गाइडों की सहायता से डेढ़ सौ पर्यटकों को रेस्क्यू किया था। नंदादेवी नेशनल पार्क के उप निदेशक तरुण एस ने बताया कि पर्यटकों की आवाजाही बंद रखी गई है। बृहस्पतिवार को फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए खोलने का फैसला सभी पहलू को देखने के बाद लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed