{"_id":"6a207144231561607108a77d","slug":"uttarakhand-weather-orange-alert-issued-for-heavy-rainfall-in-five-districts-including-dehradun-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: देर शाम बिगड़ा मौसम, देहरादून में हुई झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: देर शाम बिगड़ा मौसम, देहरादून में हुई झमाझम बारिश, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
Thu, 04 Jun 2026 07:11 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:11 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update Today: देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश की चेतावनी है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में देर शाम मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे दिनभर से हो रही उमस से लाेगों को राहत मिली। वहीं, तेज हवाओं से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Weather News: नौ तपा, उत्तराखंड में चार दिन भी नहीं तपा, इस बार मौसम ने अलग ही रुख अपनाया, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें।