{"_id":"6b0330489a10c0acf508f0fd","slug":"doiwala-sugar-mills-crushing-season-begins-with-a-target-of-million-quintals-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1027-1118183-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 25 लाख क्विंटल के लक्ष्य के साथ डोईवाला शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 25 लाख क्विंटल के लक्ष्य के साथ डोईवाला शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू
विज्ञापन
शुगर मिल का गन्ना पेराई सत्र शुरू हो गया है। पूजा-अर्चना के बाद हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्रेन कैरियर में गन्ने की पुली डालकर नए गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ कराया। मिल के मुख्य गेट समेत 59 गन्ना क्रय केंद्रों से 25 लाख क्विवंटल गन्ना मिलने का अनुमान है। किसान और कर्मचारियों के प्रयासों से मिल में बेहतर चीनी उत्पादन होगा।
रविवार सुबह पंडित मधुसूदन पांडे, पंडित विकास काला, पंडित राकेश जोशी आदि ने पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। उसके बाद पेराई सत्र शुरू हुआ। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चीनी मिल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने की जरूरत है।
मिल किसान और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था से जुड़ी मुख्य इकाई है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मिल के बेहतर संचालन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
मिल की अधिशासी निदेशक अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि वर्तमान गन्ना पेराई सत्र के लिए मिल ने 25 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा है। रिकवरी बढ़ाने के लिए इस बार व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, दर्जाधारी ओमवीर राघव, गन्ना सलाहकार समिति सदस्य सुभाष भट्ट, शादाब शम्स, करन बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान हुए सम्मानित
शुगर मिल में ट्रैक्टर बुग्गी से सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे खैरी के किसान तरसेम सिंह और ट्रैक्टर-ट्राॅली से आपूर्ति करने वाले कुड़कावाला के किसान योगेंद्र चंद्र को पारितोषिक और कंबल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों और किसानों का शॉल भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
किसानों को निशुल्क मिलेंगे उपकरण
बीज बदलाव कार्यक्रम के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन में वृद्धि के लिए ट्रंच ओपनर के अलावा एमबी प्लाऊ आदि कई उपकरण निशुल्क दिए जाएंगे। गन्ना उत्पादन बेहतर बनाने के लिए ट्रंच विधि का अधिक उपयोग हो इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। कीटों की रोकथाम के लिए दो पावर स्प्रेयर और बीज शोधन यंत्र भी निशुल्क दिए जा रहे हैं। बीज बदलाव के कार्यक्रम के माध्यम से शीघ्र पकने वाली गन्ना प्रजातियों का रकबा 98 प्रतिशत से अधिक हो गया है। साथ ही इस साल शीघ्र पकने वाली प्रजातियों का क्षेत्रफल बढ़कर करीब 99 प्रतिशत किया गया है।