{"_id":"6a6a3d83480a3733060e202e","slug":"uttarakhand-weather-orange-alert-for-heavy-rain-in-four-districts-today-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Thu, 30 Jul 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:00 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज दौर की बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Chardham Yatra: मौसम हुआ सामान्य, कल सुबह छह बजे से फिर संचालित होगी चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों की बात करें चार अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन