{"_id":"5f82b2288ebc3e9b946f4e98","slug":"uttarakhand-weather-october-heat-breaks-10-years-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather : अक्तूबर की गर्मी ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड, शनिवार को रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather : अक्तूबर की गर्मी ने तोड़ा 10 सालों का रिकॉर्ड, शनिवार को रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान
Sun, 11 Oct 2020 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सुदर्शन झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर की गर्मी ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 10 वर्षों में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में इसी हफ्ते छह अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचा था, जो पिछले तीन सालों में सबसे अधिक था। लेकिन शनिवार को अधिकतम तापमान ने करीब आधे डिग्री की बढ़ोतरी के साथ पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले पिछले 10 वर्षों के दौरान केवल एक बार 2017 में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री के स्तर तक पहुंचा था।
विज्ञापन
तब 19 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री तक पहुंचा था। वर्ष 2018 और 2019 में दून में अक्तूबर महीने का अधिकतम तापमान 33 डिग्री से भी कम था। 2019 में पांच अक्तूबर को 32.2 और 2018 में एक अक्तूबर को 32.8 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था, जो उस साल अक्तूबर का सबसे अधिक था।
विज्ञापन
देहरादून में आज तक अक्तूबर महीने का सबसे गर्म दिन दो अक्तूबर 1901 रहा था, जब दून में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 36.1 डिग्री तक पहुंच गया।
इन दिनों ज्यादातर जगह तेज धूप पड़ रही है, जिसके कारण गर्मी ज्यादा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। 15-20 अक्टूबर के बाद दिन का तापमान भी नीचे आने लगेगा।
-बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विभाग
कम बारिश से भी पड़ा असर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल मॉनसून सीजन में मामूली रूप से कम बारिश हुई है। इससे भी तापमान पर असर पड़ा है। राजधानी दून समेत ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ है। दिन के समय कई जगह लोगों को अब भी गर्मी और उमस से जूझना पड़ रहा है।