फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather News: Woman dies due to lightning in Khatima And three scorched

Uttarakhand: खटीमा में बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन झुलसे, नामकरण से लौटते समय हुआ हादसा

Mon, 19 Sep 2022 12:25 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Sep 2022 12:25 AM IST
सार

देर शाम वह दियां से घर लौट रहे थे। इसी बीच उईन-वनकटिया के पास मौसम काफी खराब हो गया जिस पर तीनों रास्ते में वनकटिया स्थित मंदिर में रुक गए। अचानक कड़की बिजली उन पर गिर गई।

विज्ञापन
Uttarakhand weather News: Woman dies due to lightning in Khatima And three scorched
बिजली गिरने से मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

खटीमा में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक युवती और दो महिलाएं झुलस गईं। तीनों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्राम नदन्ना निवासी नरगेस देवी (40) पत्नी स्व. राजेश सिंह राणा रविवार को दियां गांव में रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार में शामिल होने अपनी पुत्री प्रियांशी राणा एवं रिश्तेदार निशा राणा के साथ गई थीं।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather:  बारिश से कुमाऊं तरबतर, पर्यटक और होमगार्ड सहित तीन की मौत, बाढ़ सा मंजर, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


देर शाम वह दियां से घर लौट रहे थे। इसी बीच उईन-वनकटिया के पास मौसम काफी खराब हो गया जिस पर तीनों रास्ते में वनकटिया स्थित मंदिर में रुक गए। अचानक कड़की बिजली उन पर गिर गई। हादसे में तीन तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Rishikesh-Gangotri Highway: मलबा आने से रत्नोगाड़ में रास्ता बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार, 250 लोग फंसे

बिजली की चपेट में मंदिर के पास बैठी श्रीपुर विचवा निवासी शंकर सिंह की पत्नी कौशल्या देवी भी झुलस गई। निशा ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। पता चलते ही गांव के जसवीर सिंह कार लेकर मौके पर पहुंचे और तीनों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने नरगेस देवी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पुत्री शिवानी, प्रियांशी एवं पुत्र साहिल का रो-रोकर बुरा हाल है। 

घायल प्रियांशी राणा एवं निशा राणा का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर तहसीलदार शुभांगिनी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल जाना एवं डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही दैवी आपदा से मुआवजा राशि दिलाने की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed