फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News weather will remain dry in plains but cold of mountains will torment Snowfall

Uttarakhand Weather: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का मैदानी इलाकों पर कुछ दिन दिखेगा असर, जानें मौसम का पूरा हाल

Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Dec 2023 12:54 AM IST
सार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ऊंची पहाड़ियों पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की चादर लोगों को परेशान कर रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News weather will remain dry in plains but cold of mountains will torment Snowfall
पहाड़ों में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बीते दो दिन हुई बारिश व बर्फबारी का असर अगले कुछ दिनों तक मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड सताएगी। इसके अलावा दोनों समय के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


रविवार को गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन रात में पाला गिरने से ठिठुरन बढ़ रही है। राज्य में सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, हालांकि दोपहर में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल रही है। वहीं, हरिद्वार और रुड़की में सुबह के समय कोहरा होने से परेशानी हो रही है। वहीं केदारनाथ में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, चार धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान में पड़ता है। शीतलहर के चलने से सुबह-शाम के साथ दिन के तापमान में भी असर देखने को मिलता है। हालांकि विंटर बारिश न होने की वजह से बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरे की चादर लोगों को परेशान कर रही है। खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरा छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2014 में हुई थी रिकॉर्ड बर्फबारी
प्रदेश भर में दिसंबर महीने में साल 2014 में रिकॉर्ड बर्फबारी हुई थी। इस साल पूरे राज्य में 24 इंच बर्फबारी दर्ज की गई थी। इससे पहले साल 2005 में 3.8 इंच बर्फबारी हुई थी। जबकि बीते साल नवंबर और दिसंबर के महीने में न के बराबर बर्फबारी देखने को मिली थी। इसकी बड़ी वजह विंटर बारिश का कम होना बताया गया था।

बर्फबारी पर निर्भर है उत्तराखंड का शीतकालीन पर्यटन
उत्तराखंड का शीतकालीन पर्यटन यहां होने वाली बर्फबारी पर निर्भर है। ऐसे में इस साल दिसंबर के अंत तक अच्छी बर्फबारी होने के आसार है। जिसका सीधा असर पर्यटन क्षेत्र पर देखने को मिलेगा। इससे विंटर ट्रैक दयारा बुग्याल, नाग टिब्बा जैसे ट्रैक पर पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Tourism:  उत्तराखंड से जायरोकॉप्टर एडवेंचर की शुरूआत...देश की पहली हिमालयी एयर सफारी का सफल रहा ट्रायल

18 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बीते कुछ दिनों से ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी। इससे तापमान में असर पड़ेगा। दिन के मुकाबले रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके अलावा इस साल सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। - बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed