फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Update Rainfall Expected for next one week from mountain to plain

Uttarakhand Weather: अगले एक हफ्ते पहाड़ से मैदान तक बारिश के आसार, चारधाम यात्रियों को संभलकर जाने की सलाह

Thu, 18 May 2023 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 May 2023 08:48 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News Update:  प्रदेश में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update Rainfall Expected for next one week from mountain to plain
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार से लेकर अगले एक हफ्ते तक एक बार फिर उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक जहां प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार से बारिश होने के आसार हैं, वहीं मैदानी इलाकों में 23 और 24 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। मई में बारिश होने से जहां मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी वहीं पर्वतीय इलाकों में चारधाम यात्रा में चुनौतियां भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस साल असामान्य बारिश होने के चलते कई बार मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। अब एक बार फिर प्रदेशभर के पर्वतीय इलाकों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। अगर पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश होगी तो हिमपात के भी आसार हैं।
विज्ञापन


Museum Day: संग्रहालय बने तो दुनिया जाने मसूरी का गौरवशाली इतिहास, आज देखें पहाड़ों की रानी की ये खास तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार 19 मई से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 23 और 24 मई से पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

चारधाम यात्री मौसम देखकर ही जाएं

मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर मौसम की सटीक जानकारी लेकर ही यात्रा शुरू करें।

अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत

राजधानी देहरादून में बुधवार देर रात को अचानक मौसम में आए बदलाव से दिनभर लोगों को राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच कुछ देर बिजली भी गुल रही। उधर शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

बुधवार देर रात करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश और आंधी का सिलसिला सुबह करीब सात बजे तक जारी रहा। कुछ देर बारिश रुकी तो लोग सुबह की सैर पर निकले, लेकिन कुछ देर बाद फिर हल्की फुहारे शुरू हो गईं। अचानक मौसम ठंडा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। 18 मई को देहरादून का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था। हालांकि दिन में चटक धूप खिलने से मौसम में फिर तपिश बढ़ गई थी, लेकिन शाम होते-होते फिर मौसम में ठंडक घुल गई।

तेज आंधी में उड़ी सेना के गेस्ट हाउस की छत

शहर में तेज आंधी के चलते लक्ष्मणपुरी स्थित सेना के गेस्ट हाउस मंदाकिनी की छत उड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह तेज आंधी चलने लगी, जिसके कारण मंदाकिनी गेस्ट हाउस की छत पर रखी टिन की चादर उड़ गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

बात दें कि बुधवार देर रात शहर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने के साथ जमकर बारिश हुई। बृहस्पतिवार सुबह भी हल्की बारिश होने से मौसम खुशनुमा था, लेकिन दोपहर होते-होते चटख धूप खिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed