फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News today Snowfall rainfall and Hailstorm Alert

Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में छाए बादल

Tue, 04 Apr 2023 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 08:48 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News today Snowfall rainfall and Hailstorm Alert
यमुनोत्री धाम में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा हुआ है। सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं, तड़के यमुनोत्री धाम समेत आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि निचलते क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में ठंडी हवाएं चलने से ठंड फिर लौट आई है। 

विज्ञापन


Tawaghat-Lipulekh Road: अचानक दरकीं चट्टानें, चालक सहित मलबे में दबा सेना का सामान ले जा रहा टिप्पर
विज्ञापन


बता दें कि मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरी-केदार में दिनभर हुई बर्फबारी

मौसम की बेरुखी के चलते चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करना भी प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। केदारनाथ धाम में भी बीते कई दिनों से लगातार रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में सोमवार को हल्की बर्फबारी होती रही। खराब मौसम के कारण पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हुआ। उधर, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed