फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tawaghat-Lipulekh Road: Rock Collapse tipper carrying military goods buried under debris along with driver

Tawaghat-Lipulekh Road: अचानक दरकीं चट्टानें, चालक सहित मलबे में दबा सेना का सामान ले जा रहा टिप्पर

Mon, 03 Apr 2023 09:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Apr 2023 09:54 PM IST
सार

Tawaghat-Lipulekh Road Landslide: बोल्डर आने से चीन सीमा को जाने वाली सामरिक महत्व की यह सड़क बंद हो गई है। दोनों ओर वाहन फंसे हैं।

विज्ञापन
Tawaghat-Lipulekh Road: Rock Collapse tipper carrying military goods buried under debris along with driver
तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर इसकी चट्टान के नीचे दबा टिप्पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना का सामान ले जा रहा एक टिप्पर चालक सहित तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर मलबे में दब गया। वाहन में अकेला चालक ही था। पांगला पुलिस, एसएसबी और ग्रामीण रेस्क्यू में लगे हैं। बोल्डर आने से चीन सीमा को जाने वाली सामरिक महत्व की यह सड़क बंद हो गई है। दोनों ओर वाहन फंसे हैं। गुंजी सहित सीमांत के अन्य गांवों के लिए आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों के साथ ही सेना, अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

विज्ञापन


Indo-China Border: पूर्वी लद्दाख में स्पेशल मिशन के दौरान शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात सेना का सामान लेकर तवाघाट से गुंजी की ओर एक टिप्पर जा रहा था। टिप्पर को रांथी गांव निवासी हयात सिंह धामी (25) पुत्र धन सिंह चला रहा था। गर्बाधार के पास अचानक चट्टानें टूटकर टिप्पर पर आ गिरीं। विशालकाय चट्टानों की चपेट में आने से चालक टिप्पर सहित दब गया।

सूचना पर एसडीआरएफ, पांगला थाना प्रभारी संतोष तिवारी सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बोल्डर और मलबा जमा होने से रात में बचाव कार्य नहीं हो सका। सोमवार सुबह से ही मलबा और बोल्डर हटाने का काम किया जा रहा है। बताया गया कि देर शाम तक चट्टानों को तोड़कर मलबा हटाने का काम जारी था। एसडीआरएफ, पांगला पुलिस, एसएसबी और ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed