फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Weather News stream has dried up on skiing slopes of Auli due to lack of rain and dry cold weather

Chamoli: औली के स्कीइंग स्लोप में जमा नाला, हाड़ कंपा देने वाली ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

Sat, 06 Dec 2025 02:13 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:13 PM IST
सार

औली के स्कीइंग स्लोप में नाला जम गया। यहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से कल से प्रदेश में मौसम बदलने के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बताए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News stream has dried up on skiing slopes of Auli due to lack of rain and dry cold weather
ली के स्कीइंग स्लोप में जमा नाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

औली क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम को धूप जाते ही तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है, तापमान में इतनी गिरावट हो रही है कि यहां स्कीइंग स्लोप में बहने वाला नाला जम गया है। दरअसल बारिश नहीं होने से क्षेत्र में सूखी ठंड पड़ रही है। रात को भारी मात्रा में पाला गिरकर जमने लगा है। इससे क्षेत्र में सुबह शाम को हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। औली में रात का तापमान माइनेस दो डिग्री तक जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके चलते सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार खासकर उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूकेएसएसएससी...पेपर लीक मामले में सीबीआई कोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन की जमानत की खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


सात और आठ दिसंबर को मौसम बदलेगा, जिससे पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश-बर्फबारी होने से निश्चित तौर से तापमान में गिरावट तो आएगी लेकिन सूखी ठंड से राहत मिलेगी, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed