फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News: Munsiyari Milam route closed due to slipping of glacier

उत्तराखंड: ग्लेशियर खिसकने से मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद, जरूरी वस्तुओं का हो सकता है संकट

Mon, 24 May 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 May 2021 10:11 PM IST
सार

 उत्तराखंड में बारिश के बाद मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद होने से बीआरओ, आईटीबीपी एवं माइग्रेशन पर जा रहे ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Munsiyari Milam route closed due to slipping of glacier
मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मापांग के पास छिरकानी में ग्लेशियर खिसकने से मुनस्यारी-मिलम मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से सीमांत से सड़क और पैदल मार्ग से आवाजाही नहीं हो पा रही है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने मार्ग से ग्लेशियर हटाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं। मंगलवार तक इस मार्ग के खुलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


Uttarakhand News: लिपुलेख मार्ग पर पहाड़ी दरकने से खाई में गिरे तीन लोगों की मौत, देखें वीडियो...
विज्ञापन


इधर थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर बनिक के पास आया मलबा पूरी तरह से न हटने के कारण भारी वाहन मुनस्यारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण मुनस्यारी सामग्री लाने वाले ट्रक बनिक में ही फंसे हैं। यदि दो, चार दिनों में बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल नहीं होता है तो क्षेत्र में जरूरी वस्तुओं का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भारी बारिश के कारण बूंदी और छियालेख में बंद पड़ी तवाघाट-लिपुलेख सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सड़क बंद होने से व्यास घाटी के माइग्रेशन जाने वाले 50 से 60 परिवार अपने जानवरों के साथ बूंदी में फंसे थे। मार्ग खुलने के बाद इन लोगों ने राहत की सांस ली है।

20 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार मानसून 20 जून तक राज्य में दस्तक दे सकता है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले चार-पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 

बदरीनाथ हाईवे अभी भी बंद

रडांग बैंड में बंद बदरीनाथ हाईवे सोमवार को पांचवें दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की मशीनें हाईवे को सुचारु करने में जुटी हुई हैं। बीआरओ ने यहां करीब 50 मीटर तक हाईवे का एलाइमेंट (समरेखण) भी बदल दिया है। यहां पहाड़ी काटकर हाईवे बनाया जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों ने मंगलवार तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर देने का दावा किया है।

20 मई को भारी बारिश के दौरान रडांग बैंड में हाईवे का लगभग 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और पुश्ते भी बह गए थे, जिससे सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही भी थम गई है। साथ ही देश के अंतिम गांव माणा के ग्रामीणों को भी आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने के बाद से बीआरओ की नौ जेसीबी व पोकलैंड मशीनें हाईवे को सुचारु करने में जुटी हुई हैं।

अलकनंदा साइड पुश्ता निर्माण के लिए कोई जगह न मिलने के कारण अब बीआरओ की ओर से यहां हिल कटिंग कर हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि मंगलवार तक हाईवे सुचारु करने की पूरी कोशिश की जा रही है, जिस स्थान पर हाईवे ध्वस्त है, वहीं नदी साइड पुश्ता निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। इस कारण यहां हिल कटिंग कर नए हाईवे का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed