फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather news: mild rain expected in many districts

Uttarakhand Weather Update : दोपहर बाद देहरादून में शुरू हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना

Thu, 23 Jul 2020 03:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 23 Jul 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather news: mild rain expected in many districts
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने आज देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में हल्की से माध्यम होने की संभावना जताई थी। जो बिल्कुल सटीक बैठी। कुमाऊं के कई इलाकों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश जारी है। वहीं राजधानी देहरादून की बात करें तो दोपहर बाद यहां भी बारिश शुरू हो गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। हल्द्वानी, रुद्रपुर, बागेश्वर, नैनीताल, भवाली, पिथौरागढ़ में भी रुक-रुक कर बारिश जारी है।

विज्ञापन



देहरादून दून समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में चट्टान से बोल्डर और मलबा गिरने के कारण सुबह सात से नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी, अभी हाईवे सुचारु है। चमोली जिले में छह ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बाधित हैं। जिले में मौसम सामान्य बना हुआ है। हल्की धूप खिली है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ आपदा के बाद खतरे में मुनस्यारी का धापा गांव, खौफ में ग्रामीणों ने गुफा में बिताई रात
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर और देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, उधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं। हरिद्वार जिले में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

टिहरी जिले के 12 ग्रामीण संपर्क मार्ग बंद 

बीती रात टिहरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से 12 ग्रामीण सड़क बंद हो गई हैं। हालांकि सड़क खोलने के लिए लोनिवि, पीएमजीएसवाई ने जेसीबी लगा दी है, लेकिन दिनभर रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण सड़क से मलबा और बोल्डर हटाने में दिक्कत आ रही है। जिला आपदा कंट्रोल रूम ने बताया कि बंद चल रही सभी सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed