{"_id":"66b1094ca22ed5abb004ce88","slug":"uttarakhand-weather-imd-heavy-rainfall-orange-alert-in-chamoli-and-bageshwar-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: दून-मसूरी में हुई बारिश, डेढ़ घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: दून-मसूरी में हुई बारिश, डेढ़ घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Tue, 06 Aug 2024 08:41 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Aug 2024 08:41 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: माैसम विभाग ने हिदायत दी है कि तेज बारिश के दाैरान भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी देहरादून और मसूरी में दिन में कि शुरुआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। मसूरी में बारिश के बाद घना कोहरा छा गया। वहीं पर्यटकों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
वहीं, आज कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की आशंका है।
विज्ञापन
Kedarnath: रेस्क्यू का पांचवां दिन...1401 यात्रियों को निकाला, ड्रोन से की रेकी, लिंचोली में मिला एक और शव
विज्ञापन
Trending Videos
डेढ़ घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला के पास मलबा आने से बंद हो गया था। बीआरओ की टीम ने डेढ़ घंटे प्रयास के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
100 से अधिक सड़कें बंद
प्रदेश के सीमांत, ग्रामीण व राज्यमार्ग समेत 105 सड़कें बाधित हैं। इसमें सबसे अधिक चमोली जिला प्रभावित है, यहां पर 23 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर सर्वाधिक सड़क पिथौरागढ़ में 19 और देहरादून में 15 बंद हैं