फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: heavy rainfall Yellow alert in three districts for next 24 hours

Uttarakhand Weather: तीन जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, बिजली गिरने की भी आशंका

Fri, 26 Aug 2022 08:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Aug 2022 08:46 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: heavy rainfall Yellow alert  in three districts for next 24 hours
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा के बाद अब मौसम फिर करवट बदलेगा। तीन जिलों देहरादून, टिहरी, नैनीताल में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


Rishikesh Karnprayag Rail: सीएम के बटन दबाते ही सुरंग हुई आर-पार, पहाड़ की रेल परियोजना बढ़ी एक और कदम आगे
विज्ञापन


बाकी इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश के दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्गूगाड में बंद गंगोत्री हाईवे 25 घंटे बाद खुला

हेल्गूगाड के पास भारी मलबा और बोल्डर आने से बंद गंगोत्री हाईवे 25 घंटे बाद खुल गया। हाईवे खुलने के इंतजार में जगह-जगह रुके तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। बीते बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे गंगोत्री हाईवे पर हेल्गूगाड में भारी मलबा और बोल्डर आ गिरे थे। प्रशासन ने यात्रियों को भटवाड़ी, गंगनानी, सुनगर, हर्षिल आदि सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया था।


रुक-रुककर मलबा गिरने से हाईवे खुलने की स्थिति नहीं बन पा रही थी और भूस्खलन के कारण बीआरओ के मजदूरों को भाग कर जान बचानी पड़ी थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बीआरओ ने मलबा व बोल्डर हटाए जिसके बाद यहां पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा की क्यूआरटी टीम ने वाहनों का सुरक्षित आवागमन कराया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए हेल्गूगाड में हाईवे के दोनों ओर भूस्खलन की निगरानी के लिए वॉचर तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed