फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Heavy rain will continue in the mountains today, yellow alert issued, 61 roads closed

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में आज भी जारी रहेगा तेज बारिश का सिलसिला, येलो अलर्ट जारी, 61 सड़कें बंद

Fri, 18 Jul 2025 01:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Jul 2025 01:30 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जुलाई तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rain will continue in the mountains today, yellow alert issued, 61 roads closed
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में तेज दौर की बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जुलाई तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहितों ने खोला मोर्चा: यूपी में केदारनाथ के नाम से मंदिर बनने का विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश की 61 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश की 61 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक देहरादून जिले में हबर्टपुर-विकासनगर-राष्ट्रीय राजमार्ग लखवाड़ 16 में मलबा आने से बंद है। जिसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में इस राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही 11 ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में सात, टिहरी में पांच, रुद्रप्रयाग में सात, पिथौरागढ़ में 9, पौड़ी में सात, नैनीताल में तीन, चमोली में आठ, बागेश्वर में दो व अल्मोड़ा जिले में एक सड़क बंद है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed