फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Heavy rain alert in many districts, 73 roads including Milam-Munsiyari border road closed

Uttarakhand Weather: कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मिलम-मुनस्यारी सीमा मार्ग समेत 73 सड़कें बंद

Mon, 14 Jul 2025 01:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Jul 2025 01:00 AM IST
सार

Uttarakhand WeatherUpdate:  बारिश के बाद मलबा आने से 73 सड़कें अब भी बंद हैं। यह हाल तब है जबकि शासन ने दो घंटे के भीतर बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Heavy rain alert in many districts, 73 roads including Milam-Munsiyari border road closed
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर में 19 जुलाई तक गर्जन के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

मिलम-मुनस्यारी सीमा मार्ग समेत 73 सड़कें बंद

पिथौरागढ़ जिले में मिलम-मुनस्यारी सीमा मार्ग तीसरे दिन भी नहीं खुला। बारिश के बाद मलबा आने से 73 सड़कें अब भी बंद हैं। यह हाल तब है जबकि शासन ने दो घंटे के भीतर बंद सड़कों को खोलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। बारिश के बाद मिलन-मुनस्यारी सीमा मार्ग का किलोमीटर 22 पर कुछ हिस्सा बह गया था। वहीं, इसी मार्ग में किलोमीटर 24 पर मलबा आया हुआ है। जिसे वाहनों की आवाजाही के लिए रविवार को तीसरे दिन भी नहीं खोला जा सका है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में रविवार की सुबह 81 सड़कें बंद थी। देर शाम तक आठ सड़कों को खोल दिया गया है। जबकि विभिन्न जिलों में 73 सड़कें अब भी बंद हैं।

Dehradun: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड को लेकर सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा-जनता का समर्थन हमारी ताकत

अधिकतर ग्रामीण सड़कें हैं बंद

प्रदेश में बंद 73 सड़कों में अधिकतर ग्रामीण सड़कें बंद है। इसमें 62 पीएमजीएसवाई की सड़कें हैं।

इन जिलों में इतनी सड़कें हैं बंद

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में दो, बागेश्वर में छह, चमोली में 17, देहरादून में चार, नैनीताल में तीन, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में 9-9, टिहरी में पांच और उत्तरकाशी जिले में चार सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed