फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast: IMD Red and Yellow Alerts for Heavy Rain and Flood Risk News in Hindi

Uttarakhand Weather: सतर्कता के चार दिन...बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट, सभी डीएम को भेजा पत्र

Sun, 31 Aug 2025 10:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Aug 2025 10:22 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today : मौसम विभाग ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर जिले में अत्यधिक बारिश होने की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट और अन्य जिलों के लिए भारी बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast: IMD Red and Yellow Alerts for Heavy Rain and Flood  Risk News in Hindi
बारिश से आफत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बारिश आने वाले दिनों में और परीक्षा लेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने जिलों में बारिश के मद्देनजर रेड और यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने कई जिलों में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए सावधानी बरतने को कहा है।

विज्ञापन


एक सितंबर को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल में अत्यधिक बारिश होने के कारण रेड अलर्ट और बाकी जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है। दो सितंबर को भी देहरादून, चमोली, बागेश्वर जिलों में अधिक बारिश के कारण रेड व बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


तीन सितंबर को भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग के संबंधित तिथि के अलर्ट का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर को पत्र भेजते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarkashi: बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, स्यानाचट्टी फिर हुआ जलमग्न, पुल के ऊपर से बह रहा पानी



 

राज्य में 1143.8 एमएम हो चुकी बरसात
राज्य में इस मानसून सीजन में 1143.8 एमएम तक बरसात हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 29 सुबह 8.30 से शनिवार को सुबह 8:30 तक खटीमा में 63 एमएम बरसात हुई है। ऊखीमठ में 57.8, कुथनौर 49 बाराकोट 45, जानकी चट्टी में 35 एमएम तक बरसात हुई है। इसी तरह उत्तरकाशी 31, गंगानगहर 25.6, कर्णप्रयाग 23.8, जोशीमठ 22.4 एमएम बरसात रिकार्ड हुई है।

सिंचाई विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शनिवार को तीन बजे तक राज्य में माया कुंड ऋषिकेश में गंगा और मदकोट में गोरी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है, जबकि कुछ नदियों का जल स्तर कम हो रहा है या स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed