फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today IMD Wind chill effect increases chill without Rainfall and Snowfall

Uttarakhand Weather: बिना बारिश-बर्फबारी के विंड चिल इफेक्ट ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरा और पाला बढ़ाएगा परेशानी

Fri, 12 Jan 2024 01:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jan 2024 01:00 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Today: प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today IMD Wind chill effect increases chill without Rainfall and Snowfall
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के बदलते पैटर्न से इस साल विंटर बारिश न होने की वजह से बर्फबारी नहीं हुई है। बीते दो दिनों से विंड चिल इफेक्ट के सक्रिय होने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। ऐसे में पहाड़ों में पाला तो मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से प्रदेश भर में लोगों को ठंड सताएगी।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से विंड चिल इफेक्ट सक्रिय हुआ है। यही वजह है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक बिना बारिश-बर्फबारी के ठिठुरन बढ़ गई है। विंड चिल इफेक्ट की वजह से तेजी से तापमान गिरता है। ऐसे में जब व्यक्ति ठंड में बाहर खड़ा होता है तो उसके शरीर से गर्मी खत्म होने लगती है।
विज्ञापन


New Destination: औली और गोरसों के बाद अब क्वांरीपास बना पर्यटकों की पसंद, जगह-जगह है बर्फ, जानें खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, विंड चिल इफेक्ट का सीधा असर तापमान पर पड़ता है। शीतलहर चलने से बारिश-बर्फबारी जैसी ठंड महसूस होती है। बारिश-बर्फबारी की बात करें तो अगले छह दिन तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। बारिश होने के बाद ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

आज भी छाया रहेगा घना कोहरा
प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज भी घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने से शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है।

बर्फबारी के लिए बारिश का होना जरूरी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बर्फबारी होने के लिए बारिश का होना जरूरी है। बारिश से तापमान में कमी आती है और तापमान शून्य होने के बाद ही बर्फबारी होती है। लेकिन इस साल विंटर बारिश नहीं होने की वजह से बर्फबारी नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed