फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Destination Uttarakhand After Auli and Gorson now Quanipass becomes new destination

New Destination: औली और गोरसों के बाद अब क्वांरीपास बना पर्यटकों की पसंद, जगह-जगह है बर्फ, जानें खासियत

Thu, 11 Jan 2024 12:08 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Jan 2024 12:08 PM IST
सार

जोशीमठ क्षेत्र में पर्यटकों की पहली पसंद औली और गोरसों रहते हैं। मगर अब धीरे-धीरे क्वांरीपास में भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। क्वांरीपास का ट्रैक औली और गोरसों के मुकाबले कठिन है।

विज्ञापन
Destination Uttarakhand After Auli and Gorson now Quanipass becomes new destination
क्वांरीपास - फोटो : amar ujala

विस्तार

पर्यटन गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध जोशीमठ क्षेत्र में अब क्वांरीपास पर्यटकों का नया डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। औली व गोरसों के बाद क्वांरीपास में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। हालांकि यहां आने के लिए पर्यटकों को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है।

विज्ञापन


पिछले साल अप्रैल माह से अब तक यहां 4519 पर्यटक पहुंचे हैं। वहीं अभी पर्यटकों के यहां पहुंचने का सिलसिला हर दिन बना हुआ है। जोशीमठ क्षेत्र में पर्यटकों की पहली पसंद औली और गोरसों रहते हैं। मगर अब धीरे-धीरे क्वांरीपास में भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। क्वांरीपास का ट्रैक औली और गोरसों के मुकाबले कठिन है।
विज्ञापन


बर्फबारी के समय ट्रैक काफी मुश्किल
क्वांरीपास जाने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। इस क्षेत्र में पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं। पहला औली से गोरसों होते हुए क्वांरीपास पहुंचा जा सकता है लेकिन बर्फबारी के समय यह ट्रैक काफी मुश्किल हो जाता है। दूसरा रास्ता ढाक गांव से तुगासी होकर जाता है। यहां तुगासी तक वाहन से पहुंचने के बाद करीब आठ किमी दूर क्वांरीपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाक में होम स्टे और यहां से सात किमी दूर खुलारा में टेंट की व्यवस्था है। इस साल क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक क्वांरीपास तक पहुंचे। औली में जहां बर्फ पिघल गई थी वहीं क्वांरीपास में पर्यटकों को अच्छी बर्फ मिली है।


ये भी पढ़ें...Haridwar: सड़क हादसे में लापता महिला वार्डन का शव मिला, चीला रेंज में नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा

स्थानीय पर्यटन व्यवसायी दिनेश भट्ट ने बताया कि इस साल औली में कम बर्फ पड़ी है जिससे पर्यटकों ने बड़ी संख्या में क्वांरीपास का रुख किया। यहां पर्यटकों को कई जगहों पर करीब एक फीट तक बर्फ मिली। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि बीते अप्रैल से अब तक क्वांरीपास में 4519 पर्यटक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed