फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: rain can fall in many areas of state

Uttarakhand Weather Today : आज भी कई जगह छाए रहेंगे बादल, यमुनोत्री पैदल मार्ग बंद

Sat, 12 Sep 2020 12:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Sep 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: rain can fall in many areas of state
गोरखपुर में बारिश का मौसम। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बादल छाए रह सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं चारधाम यात्रा मार्ग सुचारू है। यमुनोत्री पैदल मार्ग अभी बंद है। वैकल्पिक मार्ग बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में पहाड़ी से रुक रुक कर भूस्खलन हो रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थान पर एनडीआरएफ की टीम तैनात है। शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम द्वारा कुछ लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। 
विज्ञापन


Weather Today: भूस्खलन से यमुनोत्री पैदल मार्ग का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त, यात्रा रोकी, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन से यमुनोत्री पैदल मार्ग का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त, यात्रा रोकी

भिंडियालीगाड़ गदेरे के पास हुए भारी भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग का 40 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। भूस्खलन से पैदल मार्ग पर बना गार्डर पुल, रेलिंग एवं शेड के साथ ही नीलगिरी महाराज की कुटिया ध्वस्त हो गई। कुटिया में रह रहे साधु ने किसी तरह जान बचाई।


मार्ग बंद होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा रोक दी गई है। भूस्खलन की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व एवं लोनिवि की टीमें मौके पर पहुंची। भूस्खलन के ऊपरी हिस्से वाले जंगल में रस्सियों की मदद से यमुनोत्री की ओर फंसे हैदराबाद, मुंबई, उत्तर प्रदेश, हरियाणा आदि स्थानों के तीर्थ यात्रियों को निकाला जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हिस्से में अभी आवाजाही सामान्य होने में समय लगेगा। इसे देखते हुए यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को स्यानाचट्टी बैरियर पर ही रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed