फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update : rain and snowfall expected in uttarakhand many areas

उत्तराखंड मौसम अपडेटः  देहरादून समेत इन सात जिलों में आज हो सकती है हल्की या गर्जन के साथ बारिश

Sun, 14 Mar 2021 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 14 Mar 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : rain and snowfall expected in uttarakhand many areas
गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रविवार को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की या गर्जन के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने यह संभावना जताई है। 15 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से हल्की अथवा गर्जन के साथ बारिश व बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


16 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की या गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 17 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की या गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को मुआवजा देने की मांग

बारिश नहीं होने से इस साल पर्वतीय क्षेत्रों में फसल सूख चुकी है। थाराली की गोदांबरी देवी, विमला देवी, महिपाल सिंह, राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस पूरे क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। कहा, फसल नहीं होने के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। अब सरकार को चाहिए कि किसानों की मदद को आगे आए और प्रत्येक गरीब किसान को दस-दस हजार की आर्थिक सहायता दें। संवाद

गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह जलभराव से दिक्कत


चिन्यालीसौड़ में धनपुर बैंड से नागणी, चिन्यालीसौड़ व पीपलमंडी बाजार तक सड़क पर हल्की बारिश में भी जलभराव हो रहा है, जिस कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत बाईपास रोड निर्माण के बाद से चिन्यालीसौड़ नगर के मध्य से गुजरने वाला गंगोत्री हाईवे बदहाल पड़ा है। सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही के चलते जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जहां हल्की सी बारिश में सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।

 

क्षेत्र के सुमन बडोनी, कुलदीप कैंतुरा, आदेश रावत, नरेंद्र नेगी, दर्वेश कंडियाल का कहना है कि समस्या को लेकर शासन-प्रशासन को भी अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पीपलमंडी के सभासद नरेंद्र नेगी का कहना है कि पालिका की बैठक में भी यह समस्या उठाई गई थी। कहा कि जल्द डीएम व एसडीएम के समक्ष समस्या को रखा जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed