फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update : rain and hailstorm expected today

उत्तराखंड मौसमः आज हल्की बारिश के आसार, कहीं ओलावृष्टि की संभावना

Sat, 06 Mar 2021 02:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Mar 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : rain and hailstorm expected today
शनिवार को हल्की बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेशभर में शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी में शनिवार शाम से हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


कहीं-कहीं मौसम ज्यादा खराब रहने की भी आशंका है। उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि देहरादून में बादल छाए रहने का अनुमान है। रात को हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 व 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मनसा देवी की पहाड़ियों में लगी आग 

गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही जिले में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को दो स्थानों पर लगी आग पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों के अलावा श्यामपुर कांगड़ी गांव के किनारे खड़ी झाड़ियों में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही लालजी वाला अग्निशमन केंद्र से एक गाड़ी मनसा देवी मंदिर की पहाड़ियों पर भेजी गई। वहीं मायापुर केंद्र से एक गाड़ी श्यामपुर कांगड़ी भेजी गई। मनसा देवी की पहाड़ियों पर एक महीने के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर ने बताया कि दोनों जगहों पर आग को बुझा दिया गया है। 

सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी का एहसास

मौसम के बदले मिजाज के कारण हल्द्वानी में सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। शुक्रवार की सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश ने गर्मी का एहसास कराया।

अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.4 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण छह मार्च से मौसम का मिजाज बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और देहरादून में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed