Weather Today: उत्तराखंड से विदा हुआ दक्षिण पश्चिमी मानसून, इस साल 20 फीसदी कम हुई बारिश
- सामान्य रहा मानसून, ओवरऑल 20 फीसदी कम हुई बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पश्चिमी मानसून बुधवार को उत्तराखंड से विदा हो गया है। पूरे मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में ओवरऑल 20 फीसदी कम बारिश हुई। 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश से मानसून की वापसी हो गई। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 942.7 मिलीमीटर बारिश हुई। अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई।
चंपावत में सबसे कम 48 फ़ीसदी और उत्तरकाशी में 52 फीसदी ही बारिश हुई। पिथौरागढ़ जिले में बारिश सामान्य रही। बागेश्वर और चमोली जिलों में सामान्य से कुछ अधिक बारिश हुई।
बागेश्वर में 136 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। चमोली में नौ फ़ीसदी तक ज्यादा बारिश हुई। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सामान्य से 19 फीसदी अधिक व कम बारिश रहने पर मानसून को सामान्य ही माना जाता है।
जिलेवार बारिश का रिकॉर्ड
जिला बारिश
अल्मोड़ा- 596.6
बागेश्वर- 1992.4
चमोली- 845.3
चंपावत- 640.3
देहरादून 1132.2
पौड़ी- 641.6
टिहरी- 706.9
हरिद्वार- 797.5
नैनीताल- 952.2
पिथौरागढ़- 1547.8
रुद्रप्रयाग- 977.1
यूएस नगर- 1044.4
उत्तरकाशी- 633.4