{"_id":"6016264d9bc93972cd162cae","slug":"uttarakhand-weather-forecast-today-update-cold-wave-alert-today-rain-expected-on-three-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में आज शीत लहर चलने की आशंका, तीन को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में आज शीत लहर चलने की आशंका, तीन को बारिश के आसार
Sun, 31 Jan 2021 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
ठंड से बचते लोग
- फोटो : पीटीआई (file photo)
मैदानी इलाकों में रविवार को शीतलहर चलने की आशंका है। इस दौरान देहरादून में भी असर देखने को मिल सकता है। वहीं, तीन फरवरी को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि रविवार को देहरादून, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में शीत लहर चलने की आशंका है। इसे देखते हुए जिलों को अलर्ट किया गया है। कहा कि तीन फरवरी को भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
तीन दिन से धू-धूकर जल रहे धनपुर पट्टी के जंगल
रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र से लगे धनपुर पट्टी के जंगल तीन दिन से धधक रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में गहरी धुंध छाई हुई है। उधर, जखोली ब्लॉक के कई गांवों के जंगल भी आग की चपेट में आने से स्वाह हो रहे हैं। शुष्क मौसम व दोपहर बाद चल रही हवा के कारण आग तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से चार किमी की दूरी पर लगे धनपुर पट्टी के क्यार्की-खेड़ीखाल के जंगल तीन दिन से धधक रहे हैं। यहां चीड़ का जंगल होने से आग तेजी से वन संपदा को राख कर रही है, जिससे आसपास के गांवों व नगर क्षेत्र में धुंध छाई हुई है।
उधर, जंखोली ब्लॉक के बैनोली के जंगल भी दो दिन से जल रहे हैं, जबकि अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र से लगे हाट गांव के जंगल भी वनाग्नि से जलकर राख हो चुके हैं। वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि बीते दो माह में वनाग्नि की आठ घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें पांच हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। बताया कि रेंज स्तर पर कर्मियों को जंगलों में नियमित गश्त के आदेश दिए गए हैं।
हाईवे तक पहुंचने लगी है जंगल की आग
बड़कोट में अपर यमुना वन प्रभाग के जंगलों में लगी आग शनिवार को यमुनोत्री हाईवे तक पहुंच गई है। डीएफओ कार्यालय के पीछे सहित धरासू फूलचट्टी नेशनल हाईवे के राड़ी और ओरछा बैंड के पास भी आग भड़की हुई है, जिससे बांज, बुरांश व चीड़ के पेड़ों सहित लाखों की वन संपदा जल कर राख हो रही है। उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रहे स्थानीय निवासी आदित्य ने बताया कि आग की वजह से धुंध फैली है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।