फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today News: Rainfall And Snowfall Expected in Hilly and Plains Area

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जिलों में आज बारिश और बर्फबारी के आसार  

Thu, 29 Apr 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 29 Apr 2021 02:00 AM IST
सार

  • मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ ही बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: Rainfall And Snowfall Expected in Hilly and Plains Area
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक में आज बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ ही बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार गुरुवारको राज्य के पर्वतीय इलाकों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश व बर्फबारी हो सकती है। रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जैसे जिलों में बहुत हल्की तो कहीं तेज गर्जना के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड : स्नो एवलांच, ग्लेशियर टूटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए फिलहाल कोई तंत्र नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी देहरादून और आसपास आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम तक कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज के चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं राजधानी दून में बुधवार को दिनभर चटक धूप रही। इससे पारा कुछ चढ़ गया था। वहीं देर शाम आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।

मंगलवार को बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुआ था हिमपात 

चमोली जिले में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी, जबकि निचले क्षेत्रों में आंधी चली और बूंदाबांदी हुई। बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम फिर बाधित हो गया है। वहीं इन दिनों जिले में गेहूं की कटाई चल रही है। बार-बार मौसम खराब होने से लोगों के समक्ष फसल को बचाने की चुनौती बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed