फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Forecast: Red Alert for Extreme rainfall for Next two days

Uttarakhand Weather: अगले दो दिन संभलकर रहें, पांच जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

Mon, 20 Jul 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Forecast: Red Alert for Extreme rainfall for Next two days
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के पांच जिलों में मंगलवार और बुधवार को कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, चार अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कुछ-कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं। वहीं, राजधानी देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।  
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में आपदा: काल बनकर बरसी बारिश, जिंदा दफन हुए पांच लोग, तस्वीरें बयां कर रहीं तबाही का मंजर...
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बुधवार 22 जुलाई को भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 23 जुलाई को भी पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उसके बाद बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल 24 जुलाई को बारिश के आसार नहीं हैं।

बारिश से मसूरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त
पहाड़ों की रानी मसूरी में सोमवार को तेज बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। भारी बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग पहले ही पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर चुका है। इसको लेकर जिला प्रशासन  द्वारा सभी संबधित विभागों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बरसात से सुमन नगर में कई मकानों के पुश्ते ढहे 

देहरादून में राजपुर स्थित सुमन नगर और काठबंगला क्षेत्र में रविवार रात हुई बारिश के चलते कई मकानों के पुश्ते ढह गए। साथ ही घरों में पानी भी घुस गया।  सोमवार को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने दोनों क्षेत्रों के मकानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द पुश्ता बनवाने तथा आपदा मद से आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए। 

रविवार रात हुई बरसात से राजपुर के सुमन नगर, काठबंगला क्षेत्र के कई घरों के पुश्तें टूट गए तथा पानी भर गया। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई। इनमें विमला जोशी के घर के नीचे का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया। गोविंद ठाकुर के घर में आठ फुट तक पानी घुस गया। 

उधर, मसूरी विधायक गणेश जोशी सोमवार सुबह अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द पुश्ता निर्माण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य अन्य प्रभावितों को आपदा मद से आर्थिक सहायता देने को कहा। साथ ही क्षेत्रवासियों से अनुरोध किया कि वह खुद भी अपना ध्यान रखें और बरसात के मौसम में जमीनों को न खोदें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed