Uttarakhand Weather: सीएम धामी लिया बारिश से उपजे हालातों का जायजा, कहा- आपदा प्रभावितों के लिए आएगी नई योजना
Uttarakhand Weather Update : 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से वापस लौटते ही सचिवालय स्थित राज्य आपदा आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया। वहीं, सोमवार को चंबा में मलबे में दबकर हुई पांच लोगों की मौत के मामले में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपदों में खाद्यान से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ ही दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता रखी जाए। साथ ही कहा कि आपदा प्रभावितों के लिए सरकार नई योजना लाएगी।
Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami reached the State Emergency Operation Center located at the Secretariat to review the situation in view of the two-day 'Red' alert warning in seven districts of the state by the Meteorological Department. The Chief Minister is… pic.twitter.com/bQp29mpbcf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 22, 2023विज्ञापन
सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में मौसम विभाग द्वारा दो दिवसीय रेड अलर्ट की चेतावनी के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने के लिए निर्देशित किया।
अतिवृष्टि से प्रभावित… pic.twitter.com/g28t0ry9qv — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 22, 2023
अगले दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कहा, इन तीन दिनों में प्रदेश भर के सभी इलाकों में तेज बारिश होने की आशंका है।
आपदा में परिजनों को खो चुके बच्चों की शिक्षा के लिए आएगी योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि अतिवृष्टि से बेघर हुए लोगों के लिए पुनर्वास एवं प्रशिक्षण व जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी आगे की शिक्षा के लिए जल्द ही योजना लाई जााएगी। कहा कि अतिवृष्टि से प्रदेश में बहुत लोग प्रभावित हुए हैं। कुछ लोगों ने अपने परिवार के लोगों को खोया है। काफी लोग बेघर हुए हैं। ऐसे लोगों के लिए जल्द ही एक योजना लाई जा रही है। बेघर हुए लोगों को पुनर्वास की व्यवस्था, उनके रोजगार के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश में अतिवृष्टि से हुआ 1000 करोड़ का नुकसान
सीएम धामी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में आपदा की स्थिति है। सड़कों, पुलों, मकानों, फसलों, बिजली एवं पानी की लाइनों का भी काफी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में अतिवृष्टि से एक हजार करोड़ से भी अधिक की संपत्ति का प्रदेश को नुकसान हुआ है। भारत सरकार की टीम ने राज्य में हो रहे नुकसान का प्रारंभिक रूप में सर्वे भी किया है। आपदा से हो रहे नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य सरकार से भी भारत सरकार को पत्र भेजा रहा है।