{"_id":"684bbd8799fe15dc8306e686","slug":"uttarakhand-weather-changed-heavy-rain-brought-relief-from-mountains-to-plains-orange-alert-issued-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: बदला मौसम...झमाझम बारिश ने पहाड़ से मैदान तक दी राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: बदला मौसम...झमाझम बारिश ने पहाड़ से मैदान तक दी राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी
Fri, 13 Jun 2025 11:40 AM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:40 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: बीते कई दिनों से पहाड़ से मैदान तक गर्मी ने बेहाल किया हुआ था। देर रात बारिश ने कुछ राहत दी है। वहीं, आज रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
देहरादून में बारिश
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक देर रात बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Jyotirmath : बदरीनाथ से लौट रही बस अणीमठ के पास पलटी, 11 तीर्थयात्री घायल; तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 जून तक प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।