फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Bus returning from Badrinath overturned near Animath, 11 pilgrims injured

Jyotirmath : बदरीनाथ से लौट रही बस अणीमठ के पास पलटी, 11 तीर्थयात्री घायल; तीन की हालत गंभीर

Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ज्योतिर्मठ (चमोली)।
अमर उजाला नेटवर्क, ज्योतिर्मठ (चमोली)। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
सार

बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। तीन श्रद्धालुओं को गंभीर घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bus returning from Badrinath overturned near Animath, 11 pilgrims injured
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस अणीमठ के पास बदरीनाथ हाईवे पर पलट गई। बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं। तीन श्रद्धालुओं को गंभीर घायल अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ज्योतिर्मठ कोतवाली के थानाध्यक्ष देवेंद्र रावत ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे पुलिस को अणीमठ के पास बस दुर्घटना की सूचना मिली। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस बदरीनाथ से 29 श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। बस में घायल हुए 11 श्रद्धालुओं को 108 सेवा वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से गंभीर घायल बैकुंठी देवी, श्रीमती देवी व मीना देवी, सभी राजस्थान निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed