फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Before arrival of monsoon heat will show its power heat will trouble

Uttarakhand: मानसून आने से पहले उत्तराखंड में गर्मी दिखाएगी तेवर...चटक धूप और गर्मी करेगी परेशान

Sun, 08 Jun 2025 01:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Jun 2025 01:08 PM IST
सार

10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Before arrival of monsoon heat will show its power heat will trouble
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में इस बार छह दिन पहले मानसून आने की संभावना है, लेकिन इससे पहले गर्मी अपने तेवर भी दिखाएगी। भले ही मई के बाद जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में, हालांकि पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी।
विज्ञापन


Amar Ujala Samwad: सिनेमा, खेल और अध्यात्म का संगम; सुनील शेट्टी, हरभजन और स्वामी कैलाशानंद देंगे गुरुमंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 21.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का रहा।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान भले सामान्य के आसपास रहा, लेकिन दिन की चटक धूप से गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस बार उत्तराखंड में 11 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले गर्मी अपने तेवर दिखाएगी और तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed