राम मंदिर के निर्माण का समाधान प्रधानमंत्री की कोशिशों से हुआ: सीएम त्रिवेंद्र
- वर्चुअल रैली में अल्मोड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपलब्धियां की घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण का समाधान प्रधानमंत्री मोदी की कोशिशों से हुआ।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में तीन सौ सालों से लड़ाई चल रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका समाधान तलाशा। इसी के चलते अयोध्या में जल्द राम मंदिर का निर्माण होगा। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को तीन तलाश कानून से निजाद दिलाई। वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना केंद्र लेकर आया। उन्होंने डिजिटल इंडिया की परिकल्पना की। अगले डेढ़ साल में उत्तराखंड के प्रत्येक गांव को आप्टिकल फाइबर से जोड़ देंगे। केंद्र ने इसके लिए दो हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
उन्होंने कहा कि विरोध दल के नेताओं को कहना चाहता हूं कि उनकी पार्टी की कितनी चुनावी घोषणाएं की, जबकि हमारी सरकार ने 85 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कोविड की लड़ाई के लिए जो प्रयास किये उसकी अतंरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है। प्रदेश सरकार भी कोविड की रोकथाम के लिए हर संभव मदद कर रही है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए पंचायतों को धनराशि डिजिटल हस्तांतरण हो रहा है। राज्य में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है।
अल्मोड़ा में जल्द मेडिकल कॉलेज खुलेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा में जल्द मेडिकल कॉलेज खुलेगा। जिले में पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने की कोशिश हो रही है। बस अड्डे का निर्माण किया है। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। स्वास्थ्य की अत्याधुनिक सुविधाएं देने की कोशिश की गई है।
रोजगार के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की है। इसमें डेढ़ सौ से अधिक काम इसमें चिन्हित किये गए हैं। इस योजना के लिए आवेदक की कोई शैक्षिक योग्यता नहीं रखी गई है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। केंद्र की आयुषमान योजना से इतर अटल आयुषमान उत्तराखंड योजना को लागू किया है, जिससे प्रदेश के समस्त परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये स्वास्थ्य कवर मिलता है। अल्मोड़ा जिले में दो लाख से अधिक गोल्डन कार्ड बने हैं। इस योजना के तहत इलाज के लिए 162 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इलाज करने वाले अस्पतालों को एक सप्ताह में भुगतान किया जाता है।
कांग्रेस की हालत बूढ़े बैल की तरह
हरेला पर्व पर वृक्षारोपण के लिए आरएसएस को आमंत्रित करने पर कांग्रेस के विरोध को मुख्यमंत्री ने हताशा भरा बताया। वन विभाग ने संघ के लोगों को आमंत्रित किया तो कांग्रेस को पीड़ा होने लगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत बुढ़े बैल की तरह हो गई है। वह न तो खुद हल नहीं जोत सकते और दूसरे को भी नहीं जोतने देना चाहते। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हरेला पर्व पर बढ़चढ़ के सहयोग करना है।