फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Veda centers will be established

उत्तराखंडः प्रदेश के चार महाविद्यालयों में गूंजेगी वेदों की ऋचाएं, स्थापित होंगे वेद केंद्र

Sun, 24 Nov 2019 10:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal डॉ. प्रविंद्र कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार
डॉ. प्रविंद्र कुमार, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 24 Nov 2019 10:03 AM IST
सार

  • रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, उत्तरकाशी और ऋषिकेश में स्थापित होंगे वेद केंद्र
  • उत्तराखंड संस्कृत विवि की पहल पर शासन ने समिति का गठन किया

विज्ञापन
Uttarakhand: Veda centers will be established
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, उत्तरकाशी और ऋषिकेश में स्थित महाविद्यालयों में अब वेदों की ऋचाएं गूंजेगी। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की पहल पर शासन के संस्कृत शिक्षा अनुभाग ने केदानाथ, बद्रीनाथ, यमनोत्री के पास और ऋषिकेश स्थित संस्कृत महाविद्यालय में वेद केंद्रों की स्थापना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन वेद केंद्रों पर वेदों की ऋचाओं का गहनता से अध्ययन किया जाएगा।

विज्ञापन


शासन स्तर पर वेद केंद्रों की स्थापना को लेकर अध्यक्ष सहित सात सदस्यों की एक समिति का गठन कर दिया है। यह समिति केदारनाथ सनातन धर्म उपाधि संस्कृत महाविद्यालय उखीमठ रुद्रप्रयाग, श्री बद्रीनाथ वेद-वेदांग स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ, श्री विश्वनाथ स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी और दैवी सम्पद् अध्यात्म संस्कृत महाविद्यालय परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में वेद केंद्रों की स्थापना के लिए कार्य योजना तैयार करेंगी।
विज्ञापन


इस समिति में उत्तराखंड शासन के संस्कृत शिक्षा सचिव को अध्यक्ष, शासन के वित्त विभाग के अपर सचिव, शासन के शिक्षा सचिव, शासन के न्याय अपर सचिव, संस्कृत विवि के कुल सचिव, संस्कृत शिक्षा निदेशक को सदस्य और शासन के संस्कृत शिक्षा के अपर सचिव को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस समिति ने चारों संस्कृत महाविद्यालयों में वेद केंद्रों की स्थापना को लेकर कार्य योजना को तैयारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत शिक्षा मंत्री ने दिखाई थी रुचि

चारों महाविद्यालयों में वेद केंद्रों की स्थापना को लेकर प्रदेश के संस्कृत शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी रुचि दिखाई थी। इसे देखते हुए उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कदम आगे बढ़ाया और इस संबंध में शासन को पत्र जारी किया। वेद केंद्रों की स्थापना में गंभीरता दिखाते हुए शासन के संस्कृत शिक्षा अनुभाग ने जल्द ही सात अधिकारियों की एक समिति का गठन कर दिया।

प्रदेश के चार संस्कृत महाविद्यालयों में वेद केंद्रों की स्थापना को लेकर संस्कृत शिक्षा के प्रभारी सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी का पत्र प्राप्त हुआ है। इस क्रम में वेद केंद्रों की स्थापना को लेकर विवि कुलपति प्रो. देवी प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में सुझाव और कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
- गिरीश कुमार अवस्थी, कुल सचिव, उत्तराखंड संस्कृत विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed