Valley OF Flowers: 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगी फूलों की घाटी, ठंड बढ़ने पर दो दिन से नहीं पहुंचे पर्यटक
फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। सोमवार को यहां करीब दो इंच तक बर्फ गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पिछले दो दिनों में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। सोमवार को हुई बर्फबारी के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे पर्यटकों ने घाटी का रुख नहीं किया है।
फूलों की घाटी 31 अक्तूबर को पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाएगी। सोमवार को यहां करीब दो इंच तक बर्फ गिरी। बर्फबारी के बाद से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे यहां पर्यटक नहीं आ रहे हैं।
Chamoli: 60 किमी ट्रैकिंग कर रूपकुंड पहुंचे ये डीएम, इसी जगह मिले थे 10 फीट लंबे नरकंकाल...जाना लोगों का हाल
इस साल 13 हजार से ज्यादा ने किया दीदार
घाटी में अभी तक 13,040 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार करने पहुंच चुके हैं। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि सोमवार को बर्फबारी होने से यहां पर्यटकों की संख्या शून्य रही। दो दिन से घाटी में कोई पर्यटक नहीं पहुंचा है। यहां ठंड भी काफी बढ़ गई है।
घाटी में आने वाले पर्यटकों के चार सालों का आंकड़ा
वर्ष भारतीय विदेशी कुल2019 16904 644 17548
2020 906 10 916
2021 9389 15 9404
2022 20547 280 20827