{"_id":"66030bb778066810e70e21ca","slug":"uttarakhand-uttarkashi-news-fire-broke-out-in-forest-on-salt-road-and-many-places-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Forest Fire: बाड़ाहाट रेंज में साल्ड रोड पर धधक उठे जंगल, वन संपदा के साथ आवासीय भवनों को भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Forest Fire: बाड़ाहाट रेंज में साल्ड रोड पर धधक उठे जंगल, वन संपदा के साथ आवासीय भवनों को भी खतरा
Tue, 26 Mar 2024 11:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:28 PM IST
सार
Uttarkashi News: आग से वन संपदा के साथ वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं आग से आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगे जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर शाम बाड़ाहाट रेंज के साल्ड रोड से लगे जंगलों में आग लग गई। पहाड़ में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है। जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। अब तक उत्तरकाशी वन प्रभाग के बाड़ाहाट रेंज सहित मुखेम व धरासू रेंज के जंगल वनाग्नि से धधक चुके हैं।
विज्ञापन
Dehradun: जॉर्जिया के 13 सदस्यीय दल ने टूरिस्ट वीजा पर किया व्यावसायिक भ्रमण, कंपनी प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मुखेम रेंज के जंगलों में तो अभी भी पूरी तरह आग नहीं बुझ पाई है। इधर मंगलवार देर शाम फिर बाड़ाहाट रेंज के जंगलों में आग भड़क उठी। जिससे अमूल्य वन संपदा के साथ वन्यजीवों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं आग से आवासीय भवनों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन