फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Uttarkashi Cloudburst News: Cm release helpline number for disaster relief

उत्तरकाशी आपदा: सीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों के दिए 24 घंटे मोबाइल ऑन रखने के निर्देश, इन नंबरों पर करें फोन  

Mon, 19 Jul 2021 08:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jul 2021 08:12 PM IST
सार

शासन की ओर से प्रदेश के समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों से कहा गया है कि मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Uttarkashi Cloudburst News: Cm release helpline number for disaster relief
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रखने को कहा है, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार जनपद में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क करने के साथ जरूरी संसाधन जुटाने को कहा गया है। जिलाधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति को संभालें और सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान करें। इसके अलावा आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के तहत कार्यरत सभी अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी आदि विभागों को किसी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में बने रहने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस को आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस के साथ हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। जिलाधिकारियों से आपदा की स्थिति में खाद्य सामग्री और मेडिकल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर करें फोन 
कहा गया है कि समस्त संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710334, फैक्स नंबर 0135-2710335, टोल फ्री नंबर 1070, 9557444486 पर तत्काल सूचना देंगे। साथ ही पीड़ित या अन्य कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन कर किसी भी दुर्घटना की सूचना दे सकता है।

मुख्यमंत्री ने लिया आपदा से नुकसान का जायजा

उत्तरकाशी जनपद में ग्राम निराकोट, कंकराड़ी, पनवाड़ी और मांडो में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान के बाद शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

इधर, सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रदेश में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को उत्तरकाशी के प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर बारिश के बाद अब तक हुए नुकसान के बारे में जानकारी मांगी। आपदा में बचाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कार्मिकों को राज्य में आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए।

आपदा की स्थिति में क्विक रिस्पॉंस सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि अविलंब उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात उत्तरकाशी के ग्राम निराकोट, कंकराड़ी, पनवाड़ी और मांडो में अतिवृष्टि के कारण मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed