फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand UPCL challenge increased demand for 10 lakh units of electricity increased in 24 hours

Uttarakhand: यूपीसीएल की बढ़ी चुनौती, 24 घंटे में 10 लाख यूनिट बिजली की मांग और बढ़ी, शुरू हुई कटौती

Fri, 09 Jun 2023 05:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Jun 2023 05:00 AM IST
सार

करीब 50 से 60 लाख यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ रही है। उधर, बिजली की कमी से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में लगातार दूसरे दिन एक से दो घंटे की कटौती की गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand UPCL challenge increased demand for 10 lakh units of electricity increased in 24 hours
बिजली - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में 24 घंटे के भीतर बिजली की मांग में सीधे 10 लाख यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी बढ़ने के साथ मांग और बढ़ सकती है। बिजली किल्लत के बीच बृहस्पतिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में एक से दो घंटे की कटौती की गई।

विज्ञापन


जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही, बिजली की मांग में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को प्रदेश में एक दिन की बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट थी, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर पांच करोड़ 10 लाख यूनिट पहुंच गई। 24 घंटे के भीतर बिजली की मांग में 10 लाख यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि मांग के सापेक्ष यूपीसीएल के पास अभी चार करोड़ 70 लाख यूनिट तक बिजली मुहैया है।
विज्ञापन


Dehardun: स्पर्म डोनेट करने पर आईएमए में तैनात रहे लेफ्टिनेंट कर्नल का कोर्ट मार्शल, लगे ये गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 50 से 60 लाख यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ रही है। उधर, बिजली की कमी से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में लगातार दूसरे दिन एक से दो घंटे की कटौती की गई है। यह कटौती ग्रामीण इलाकों में की गई है। माना जा रहा कि आने वाले दिनों में बिजली की मांग नए रिकॉर्ड पर पहुंच सकती है, जिसकी वजह से बिजली कटौती छोटे कस्बों और शहरों तक भी पहुंच सकती है।

हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि बाजार से लगातार बिजली की उपलब्धता का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार के लिए भी शॉर्ट टर्म टेंडर से बिजली खरीदी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed