फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Upanal workers Honorarium will not be deducted for the period of strike of Upanal workers

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों के लिए राहतभरी की खबर...हड़ताल की अवधि का नहीं कटेगा मानदेय, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 12 Mar 2024 05:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Mar 2024 05:06 PM IST
सार

सरकार की ओर से उनका 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने और उपनल कर्मचारियों मांगों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए थे, लेकिन इन कर्मचारियों पर हड़ताल की अवधि का मानदेय कटने का खतरा बना था।

विज्ञापन
Uttarakhand  Upanal workers Honorarium will not be deducted for the period of strike of Upanal workers
बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। कर्मचारियों की आठ दिन की हड़ताल की अवधि का मानदेय नहीं कटेगा, इसे छुट्टी में समायोजित किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

प्रदेश में उपनल के माध्यम से कार्यरत 25 हजार कर्मचारी मानदेय बढ़ाने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर चले गए थे। सरकार की ओर से उनका 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने और उनकी मांगों के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए थे, लेकिन इन कर्मचारियों पर हड़ताल की अवधि का मानदेय कटने का खतरा बना था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें... Uttarakhand Politics:  केंद्र की सत्ता में प्रदेश के नेताओं की रही धमक, इन्होंने संभाले केंद्र में अहम मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों की हड़ताल की अवधि छुट्टी में समायोजित की जाएगी। अवकाश अवधि के समायोजन की मंजूरी इस शर्त के साथ दी जा रही है कि भविष्य में फिर से ऐसा न हो। विभागीय सचिव ने इस मामले में समस्त जिलाधिकारियों और प्रबंध निदेशक को दिए निर्देश में कहा कि मामले में आगे की कार्यवाही की जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed