फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand unemployed before recruitment department withdrew recruitment of 463 Group-C posts

Uttarakhand: बेरोजगारों को झटका, भर्ती निकलने से ठीक पहले समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस

Fri, 20 Jan 2023 01:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 20 Jan 2023 01:13 PM IST
सार

आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था। इससे ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand unemployed before recruitment department withdrew recruitment of 463 Group-C posts
परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार की ओर से चलाए जा रहे समूह-ग भर्तियों के अभियान के बीच बेरोजगारों के लिए दुखद खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जो भर्ती 15 जनवरी के आसपास निकालनी थी, उसका अधियाचन ही विभागों ने वापस ले लिया है। विभागों का तर्क है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है।

विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियों के लिए विशेष कैलेंडर जारी करके अभियान चला रहा है। इसके तहत आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा करा चुका है। पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक, बंदी रक्षक व कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां निकाल चुका है।

विज्ञापन


आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था। इससे ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं। लिहाजा, फिलहाल यह भर्ती नहीं होगी। अधियाचन वापस मंगाने के पीछे विभागों ने तर्क दिया है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है। संशोधन के बाद ही दोबारा आयोग को अधियाचन भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: दरोगा भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस की रिपोर्ट पर प्रदेश के 20 दरोगा निलंबित, 12 पर हुआ था मुकदमा



अगली भर्ती उप निरीक्षक पुलिस की

अब राज्य लोक सेवा आयोग उप निरीक्षक पुलिस, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। आयोग के मुताबिक, जल्द ही इसका विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती से पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी।

उद्यान विभाग ने सेवा नियमावली में संशोधन की बात कहते हुए अधियाचन वापस लिया है। अब कैलेंडर के हिसाब से अगली भर्ती की तैयारी की जा रही है। -गिरधारी सिंह रावत, सचिव, राज्य लोक सेवा आयोग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed