{"_id":"581d8de24f1c1bab31438d31","slug":"uttarakhand-udai-festival-in-pavilion-ground","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज पेवेलियन मैदान में उतरेगा पहाड़, जश्न में डूबेगी शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पेवेलियन मैदान में उतरेगा पहाड़, जश्न में डूबेगी शाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:24 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र नेगी
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य स्थापना कार्यक्रम के तहत शनिवार को पेवेलियन मैदान में पहाड़ की लोक संस्कृति, संगीत और पहनावे की त्रिवेणी दिखेगी। प्रदेश के नामी लोक कलाकार जहां अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को सीएम हरीश रावत सम्मानित करेंगे। उत्तराखंड थीम सांग की लांचिंग कार्यक्रम का खास आकर्षण होगी।
विज्ञापन
विकास फाउंडेशन व अमर उजाला की ओर से प्रथम उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव शनिवार को पेवेलियन मैदान में शाम चार बजे से शुरू होगा। समारोह में उत्तराखंड के पारंपरिक परिधान पहनकर आने वाले तीन महिला और तीन पुरुष दर्शकों को आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश की पारंपरिक वेशभूषा में आने वाले युवक-युवतियां स्टेज पर कैटवॉक कर माहौल को संस्कृति के रंग में रंग देंगे। विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन में एमडीडीए, जीटीएम ग्रुप के सीएमडी तुषार कुमार, सोशल व पॉलिगन ग्रुप के देवेंद्र सिंह पंवार, उत्तरांचल पीजी कॉलेज के जीडीएस वार्नेय, इकोल ग्लोबल स्कूल, दून घाटी कॉलेज, प्रीतिका प्रिंटर के राजेंद्र व किशन मेहता और वीआर क्लासेस के वैभव राय ने विशेष सहयोग दिया है।
विज्ञापन
यह बिखेरेंगे आवाज का जादू
सांस्कृतिक समारोह
- फोटो : demo pic
अमर उजाला दिखाओ, फ्री पास पाओ
शनिवार को पवेलियन मैदान में होने वाले प्रथम उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव के मुफ्त पास आज सुबह 10 बजे से शहर के चार स्थानों से प्राप्त किए जा सकते हैं। मुफ्त पास के लिए आपको आज का अमर उजाला दिखाना होगा। अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर, नेहरू कॉलोनी स्थित बलूनी क्लासेस, ईसी रोड स्थित एफसीआई इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और सहस्त्रधारा रोड स्थित वीआर क्लासेस से पास हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम स्थल पर भी मुफ्त पास की सुविधा मिलेगी।
यह बिखेरेंगे आवाज का जादू
महोत्सव की शुरुआत जागर साम्राज्ञी बसंती बिष्ट जागर से करेंगी। समारोह में सुर सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी, कुमाऊंनी लोक गायक हीरा सिंह राणा, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, रेखा धस्माना उनियाल, किशन महिपाल, संगीता ढौंडियाल, जौनसारी लोक गायक सनी दयाल और रेशमा शाह अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। यू ट्यूब स्टार शाश्वत जे पंडित का आधुनिक अंदाज भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
ऐसे बनें अपनी संस्कृति का हिस्सा
प्रथम उत्तराखंड उदय सम्मान एवं सांस्कृतिक महोत्सव में पारंपरिक मॉडलिंग शो का अगर आप भी हिस्सा बनना चाहते हैं तो इसके लिए मोबाइल नंबर 9760757378 पर वॉट्स ऐप मैसेज में अपना नाम और किस परिधान में आएंगे, इसकी जानकारी लिखकर भेजें। कार्यक्रम स्थल पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। कैटवॉक के लिए पंजीकरण निशुल्क होगा। सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक उपहार। ऑन स्पॉट भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
यह होंगी उत्तराखंडी कैटवॉक की जज
अवंतिका मोहन मिस उत्तराखंड 2005
आकांक्षा गुप्ता मिस ब्यूटीफुल हेयर 2015
(सिनमिट कम्यूनिकेशन के सौजन्य से)
उत्तराखंड का थीम सांग होगा रिलीज
अमर उजाला-विकास फाउंडेशन प्रथम उत्तराखंड उदय सम्मान एवं सांस्कृतिक महोत्सव में खास आकर्षण उत्तराखंड का थीम सांग भी होगा। समारोह में श्रीनगर के पांडवाज क्रिएशन की ओर से तैयार उत्तराखंड का थीम सांग रिलीज किया जाएगा। गायक डॉ. संजय पांडे इस गीत की मंच पर लाइव प्रस्तुति भी देंगे।