फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand two Scout student will join 24th World Scout Rally in america

अमेरिका जाएंगे उत्तराखंड के दो स्काउट छात्र, देशभर से हुआ केवल पांच छात्रों का चयन

Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand two Scout student will join 24th World Scout Rally in america
अमेरिका जाने वाले दो छात्र - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी अमेरिका के वर्जीनिया में आयोजित होने वाली 24वीं विश्व स्काउट रैली (जैंबरी) में उत्तराखंड के दो स्काउट छात्र भी शामिल होंगे। देशभर से इसके लिए मात्र पांच छात्रों का चयन किया गया है, इनमें से दो उत्तराखंड के हैं।

विज्ञापन


दोनों ही छात्र राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, देहरादून में नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। 22 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित होने वाली रैली में दुनियाभर के 72 देशों के स्काउट भाग लेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए विश्व स्काउट फेडरेशन ने देशभर से पांच छात्रों का स्पांसरशिप प्रोग्राम के तहत चयन किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने बताया कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र प्रशांत मलिक और अभय चौधरी का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून निवासी दोनों छात्रों को एक से तीन जुलाई तक नई दिल्ली स्थित दूतावास में साक्षात्कार के लिए बुलाया है। नवोदय विद्यालय के स्काउट अधिकारी डॉ. सुशील सिंह राणा ने बताया कि दोनों छात्रों की इससे पहले अंबाला में तीन दिन की प्री ट्रेनिंग हो चुकी है। निजी विद्यालयों के कुछ छात्र भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए उन्हें चार लाख रुपये शुल्क देना होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। छात्रों के चयन के बाद उनके पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज तैयार करा दिए गए हैं। दोनों छात्र भारतीय दल के साथ 20 जुलाई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed