{"_id":"5a24e6bb4f1c1bd0408baa2b","slug":"uttarakhand-two-player-selected-in-under-19-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड में एक महीने बाद अंडर 19 वर्ल्ड कप, टीम में शामिल हुए उत्तराखंड के ये दो लाल","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
न्यूजीलैंड में एक महीने बाद अंडर 19 वर्ल्ड कप, टीम में शामिल हुए उत्तराखंड के ये दो लाल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
Kamlesh Nagarkoti and Aryan Juyal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड में एक महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में उत्तराखंड के के दो लाल भी शामिल हुए है।
विज्ञापन
इनमें से एक हल्द्वानी के आर्यन जुयाल, जबकि दूसरे बागेश्वर भरसीला के कमलेश नागरकोटि हैं। आर्यन जहां बतौर विकेट कीपर और बल्लेबाज टीम में शामिल हैं, जबकि कमलेश नागरकोटि आलराउंडर हैं। डॉक्टर संजय जुयाल के बेटे आर्यन ने पिछले दिनों वीनू मांकड ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी में एक के बाद एक शतक के अलावा चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेलेक्शन कमेटी के समक्ष अपना दावा पेश किया।
विज्ञापन
उधर कमलेश ने पिछले दिनों इंग्लैंड ए टीम के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में 14 विकेट लेकर मैन ऑफ द सीरिज बनकर अपनी दावेदारी पेश की थी। कमलेश के पिता लक्ष्मण नागरकोटि कुछ दिनों पहले ही सेना से रिटायर हुए हैं और इस समय राजस्थान में परिवार के साथ रहते हैं। गांव में कमलेश की दादी और चाचा-चाची अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
कमलेश राजस्थान की रणजी टीम में शामिल हैं। कमलेश के गांव के बगल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मनीष पांडे का गांव है। एक तरह से बागेश्वर की धरती ने दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को जन्म दिया है।