फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand two districts facing drought condition

उत्तराखंडः इन जिलों में अब तक सामान्य से आधी बारिश भी नहीं, मानसून में सूखे के हालात

Thu, 18 Jul 2019 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Jul 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand two districts facing drought condition
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के दो जिलों में सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। मानसून सीजन में अब तक इन दोनों जिलों में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई है। अन्य जिलों के हालात भी बहुत बेहतर नहीं है। ऊधमसिंह नगर को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल में मानसून सीजन में अब तक सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई है। उत्तरकाशी में 57 फीसदी और पौड़ी में 54 फीसदी तक कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन


एक जून से शुरू मानसून सीजन में 17 जुलाई तक सामान्यतौर पर उत्तरकाशी में 429.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक यहां मात्र 184.1 मिमी बारिश हुई है। पौड़ी में सामान्य 455.4 मिमी के सापेक्ष केवल 170.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बेहद कम बारिश के चलते इन दोनों जिलों में सूखे की स्थिति पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुई जिलेवार बारिश

जिला            कमी (प्रतिशत में)
अल्मोड़ा            43
बागेश्वर            30
चमोली             22
चंपावत            45
पौड़ी                54
टिहरी              32
हरिद्वार             19
नैनीताल          06
पिथौरागढ़        24
रुद्रप्रयाग         46
उत्तरकाशी      57

पौड़ी और उत्तरकाशी में सामान्य से आधी बारिश भी नहीं हुई है। यह हालात सूखे की स्थिति पैदा कर सकते हैं। हालांकि अभी मानसून सीजन लंबा है। लेकिन मौजूदा स्थिति बेहतर नहीं है। अन्य जिलों में भी सामान्य से कम बारिश हुई है। 
- बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed