फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand Two Boys Fight Municipal Elections in London

लंदन के डर्बी में आज होने वाले निकाय चुनाव में ये दो उत्तराखंडी भी आजमा रहे किस्मत, जानिए इनके बारे में खास बातें

Thu, 06 May 2021 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी/ बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी/ बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 May 2021 12:30 AM IST
सार

सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार जोशी के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार से है।

विज्ञापन
Uttarakhand Two Boys Fight Municipal Elections in London
जय प्रकाश जोशी/गौरव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सात समंदर पार लंदन के डर्बी में आज गुरुवार को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली निवासी जय प्रकाश जोशी और बागेश्वर के गौरव भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार जोशी के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार से है। जोशी का यह चौथा काउंसलर चुनाव है। जोशी उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी से भी जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन


भिलंगना ब्लॉक के चानी गांव निवासी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े जयप्रकाश जोशी 17 साल से लंदन में रह रहे हैं। पहले वह होटल में नौकरी करते थे और वर्तमान में क्वालिटी ऑडिटर के पद पर एक कंपनी में कार्यरत हैं। ब्रिटेन के यूरोपियन लीग से अलग होने के समर्थन करने वाले कंजरवेटिव पार्टी के सिद्धांतों को देखते हुए उन्होंने चार साल पहले ही पार्टी ज्वाइन की थी। इससे पहले वह यूके इंडिपेंडेंट पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने तीन बार स्थानीय निकाय में काउंसलर का चुनाव लड़ा था, हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस बार भी वह डर्बी शहर के सिनफिन एंड ओसमसटॉन वार्ड से काउंसलर पद के उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन


इस बार भी मुकाबला कड़ा होने की संभावना है। बावजूद इसके वह मुस्तैदी से चुनाव मैदान में डटे हैं। उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार उनके वार्ड में 15 हजार 128 मतदाता हैं। यहां पर भारत समेत कई एशियाई देशों के लोग निवासरत हैं। खास बात यह है कि उन्हें सभी लोग व्यक्तिगत रूप से पहचानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा व स्वास्थ्य पर फोकस करने की अपील
जयप्रकाश जोशी के पिता स्व. जगदंबा प्रसाद जोशी बीएसएफ में थे। माता कमली देवी चानी गांव में ही रहती है। छोटा भाई अरुण प्रकाश जोशी जापान में होटल में नौकरी करते हैं। छोटी बहन की शादी हो चुकी है। जयप्रकाश पत्नी समेत दो बेटियों के साथ इंग्लैंड के डर्बी शहर में रहते हैं। अमर उजाला से बातचीत करते हुए जोशी ने बताया कि वह 1994 से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी रहे हैं। 1989 में यूकेडी से जुड़े गए थे। उनके चाचा व राज्य आंदोलनकारी लोकेंद्र जोशी उनके प्रेरणा स्रोत हैं। जयप्रकाश जोशी की मैट्रिक तक की शिक्षा मुंबई में, 11-12वीं जखोली इंटर कॉलेज, स्नातक से पीजी तक एसआरटी परिसर टिहरी और हॉर्टिकल्चर में एक साल का डिप्लोमा डर्बी कॉलेज ब्रिटेन से किया है। जोशी ने उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वह गांव व क्षेत्र के विकास की योजना बनाकर कार्य करें। खंडिजा, संपर्क मार्ग से गांवों का भला नहीं होने वाला। शिक्षा और स्वास्थ्य को फोकस करें, तो आधा पलायन उत्तराखंड का इसी से रुक जाएगा। 

बागेश्वर के गौरव लंदन में पूर्व मेयर को दे रहे टक्कर

बागेश्वर जिले के ग्राम चामी निवासी गौरव पांडे ने लंदन निकाय चुनाव में दावेदारी पेश की है। उनका मुकाबला डर्बी के पूर्व मेयर के साथ है। वहां  निकाय चुनाव के लिए मतदान गुरुवार  को होना है। 

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के ग्राम चामी निवासी 44 वर्षीय गौरव के पिता स्व. हरीश पांडे एमईएस से सेवानिवृत्त थे जबकि माता मंजुला पांडे गृहिणी हैं। गौरव ने जम्मू से अपनी शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह लंदन चले गए।

इन दिनों लंदन में हो रहे निकाय चुनाव में वह मैकवर्थ एंड मॉर्ले वार्ड से कंजर्वेटिव पार्टी के लिए काउंसलर पद के उम्मीदवार हैं। वह पिछले चार सालों से ब्रिटेन की सत्तारूढ़ पार्टी कंजर्वेटिव से जुड़े हैं। गुरुवार को होने वाले चुनाव में उनकी स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। गौरव का मुकाबला डर्बी के पूर्व मेयर के साथ है, उनके विपक्ष में पांच प्रत्याशी हैं। गौरव के मामा यहां अल्मोड़ा के हुक्का क्लब में रहते हैं। गौरव 2017 में अल्मोड़ा आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed