फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Twin City in Doon Tea Garden, Film City in Pithoragarh, Cyber City to be built in Sahaspur

Uttarakhand: दून के चाय बागान में ट्विन सिटी, पिथौरागढ़ में फिल्म सिटी, सहसपुर में बनेगी साइबर सिटी

Wed, 03 May 2023 02:19 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 May 2023 02:19 PM IST
सार

शहरों पर लगातार बढ़ रहे आबादी के बोझ को कम करने के लिए सरकार ने प्रदेश में नए शहर बसाने के लिए 20 स्थानों का चयन किया गया था। इनमें से 10 का चयन किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand: Twin City in Doon Tea Garden, Film City in Pithoragarh, Cyber City to be built in Sahaspur
देहरादून - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दून के चाय बागान में ट्विन सिटी तो पिथौरागढ़ के निकट नैणी-सैंणी में फिल्म सिटी बनाई जाएगी। सरकार ने प्रदेश में ऐसे आठ स्थानाें का चयन किया गया है, जहां नए शहर बसाए जाने हैं। निजी सहभागिता से ये शहर बसाए जाएंगे।

विज्ञापन


शहरों पर लगातार बढ़ रहे आबादी के बोझ को कम करने के लिए सरकार ने प्रदेश में नए शहर बसाने के लिए 20 स्थानों का चयन किया गया था। इनमें से 10 का चयन किया गया। अब तक इनमें से आठ का चयन कर प्राथमिक सर्वेक्षण कराया जा चुका है। यूएस की एजेंसी मैकेंजी की मदद से इन स्थानों पर नए शहर की सभी संभावनाओं को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन


Land Jihad In Uttarakhand: अब भूमि खरीदने वालों का होगा सत्यापन, आज कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पराग फार्म के सिटी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से 1000 करोड़ मदद की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी नए शहरों को बसाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में काम तेज कर दिया गया है।

किस जगह कौन सा शहर बसाने की योजना

चिन्ह्ति स्थान कुल भूमि(हेक्टेयर) सरकारी भूमि(हेक्टेयर) निजी भूमि(हेक्टेयर) शहर का नाम
डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे 3080.8 746.98 2333.81 इंटिग्रेटेड टाउनशिप
 
दून-पांव साहिब हाईवे पर छरबा, सहसपुर 1672.94 166.2 1506.74 साइबर सिटी
आर्केडिया चाय बागान, देहरादून 719.7 00 719.7 न्यू देहरादून ट्विन सिटी
गौचर हवाई पट्टी के पास बमोथ गांव 50 00 50 वेलनेस टाउनशिप
रामनगर शहर के पास 4365 493 3872 टूरिज्म टाउनशिप
गोलापार के निकट हल्द्वानी 2840.16 165 2662 न्यू हल्द्वानी ट्विन सिटी
नैणीसैणी एयरपोर्ट के पास, पिथौरागढ़ 77 1.37 75.36 फिल्म-एंटरटेनमेंट सिटी
पराग फार्म, किच्छा के पास 378.58 378.5 00 इंडस्ट्रियल टाउनशिप

इन दो जगहों पर दोबारा होग सर्वे

रुद्रपुर शहर के पास 1577 हेक्टेयर निजी भूमि पर टाउनशिप विकसित की जानी है। इसके अलावा काशीपुर के निकट 1062.04 हेक्टेयर भूमि पर टाउनशिप बनाने की योजना है, जिसमें 133.42 हेक्टेयर सरकारी और 928.61 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। दोनों जगहों का सर्वे दोबारा किया जाएगा।

निजी सहभागिता से होगा विकास

सरकार ने तय किया है कि जो भी टाउनशिप चुनी जाएगी, वहां सरकार पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करके देगी। निजी सहभागिता से ये शहर व टाउनशिप विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed