फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand transportation Corporations buses will now go to Nepal also

खुशखबरी: नेपाल तक जाएंगी परिवहन निगम की बसें, दिल्ली और देहरादून से चलाई जाएगी एक-एक बस

Sat, 29 Sep 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Sep 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand transportation Corporations buses will now go to Nepal also
bus - फोटो : demo pic

अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाएंगी। दिल्ली और देहरादून से एक-एक बस का हर दिन आना जाना होगा। इससे दोनों देशों के बीच सफर और भी आसान हो जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को सचिवालय में हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक में लिया गया। हालांकि बसों का संचालन केंद्र सरकार से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद ही शुरू होगा। 

विज्ञापन


 परिवहन सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में देहरादून आईएसबीटी से नेपाल के महेंद्र नगर और दिल्ली के आनंद विहार से महेंद्र नगर तक बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


बसों का संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम एवं महाकाली सेती यातायात व्यवसायी समिति की ओर से किया जाएगा। शुरुआत में एक-एक बसें चलाई जाएंगी। बाद में इसकी संख्या में इजाफा होने की भी संभावना है। हालांकि बसों का संचालन केंद्र सरकार अनुमति मिलने के बाद ही शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम के एक-एक बस दिल्ली और देहरादून से चलाई जाएगी। इसके बाद अन्य दूसरे रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जाएगी।

समझौते से लाखों आबादी को मिलेगा फायदा 

इंडो-नेपाल बस सेवा शुरू होने से लाखों की आबादी को फायदा मिलेगा। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच बसें चलाने की बात कही थी। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए एसटीए की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

परिवहन निगम की आय में होगा इजाफा 
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाने से दोनों देशों के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही निगम की आमदनी में भी इजाफा होगा। 

उत्तराखंड परिवहन निगम की दो बसों को नेपाल तक चलाए जाने की बात पर सहमति बनी है। प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, सहमति मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
 - शैलेश बगौली, परिवहन सचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed